कब्रिस्तान के पास शराब की खेप, SSB-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 84 बोतल नेपाली शराब बरामद

Image


अररिया/कुआरी। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ SSB और कुआरी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 84 बोतल नेपाली शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान तस्कर सुरक्षाबलों को देखते ही शराब से भरे तीन झोले मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि मेघा सरकारी पोखर के पास, कब्रिस्तान के आसपास नेपाली शराब की खेप छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर SSB और कुआरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।

सुरक्षाबलों की टीम को देखते ही संदिग्ध तस्कर झोले छोड़कर घनी झाड़ियों की ओर भाग निकला। इसके बाद टीम ने मौके पर पड़े तीनों झोलों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 84 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा करीब 25.2 लीटर बताई गई है।

60 बोतल उमंगा और 24 बोतल ब्लैक फाइटर बरामद

बरामद शराब में 60 बोतल उमंगा और 24 बोतल ब्लैक फाइटर शामिल हैं। पुलिस और SSB ने शराब को विधिवत जब्त कर लिया है।

फरार तस्कर की पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही संभावित ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई भी की जा रही है।

सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई जारी है। ताजा कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर शराब तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।

Pi Express News की अपील: ऐसी स्थानीय और जनसरोकार से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए Pi Express News के साथ।



Image
और नया पुराने
https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/smoothscroll/1.4.10/SmoothScroll.js